दो सितंबर को मंडल व शक्ति केंद्र तथा 3-4 सितंबर को बूथ समितियों का होगा सत्यापन

   मंडल से बूथ तक भाजपा संगठन को धार देने की तैयारी
दो सितंबर को मंडल व शक्ति केंद्र तथा 3-4 सितंबर को बूथ समितियों का होगा सत्यापन
फोटो परिचय- जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लेते भाजपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। विधानसभा व बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कवायद तेज कर दी है। जिला कार्यालय में मंडल कार्यसमिति, बूथ समितियों और शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश संगठन की कार्ययोजना के तहत मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। बूथ संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी का जनाधार उतना ही व्यापक होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से सत्यापन अभियान को महज औपचारिकता न मानकर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के अभियान के रूप में पूरा करने का आह्वान किया।

बताया गया कि मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन दो सितंबर, जबकि बूथ समितियों का सत्यापन तीन और चार सितंबर को किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक समेत संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

बैठक में जहानाबाद मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, अमौली के देवेंद्र अवस्थी, देवमई के आशुतोष अग्निहोत्री, खजुहा के रोहन श्रीवास्तव, बिंदकी नगर के पूरन सिंह, मलवां की श्वेता शुक्ला, तेलियानी के अरुण लोधी, जोनिहा के कोमल सिंह, नगर उत्तरी के संजय श्रीवास्तव, नगर दक्षिणी के दिनेश प्रसाद गुप्ता, भिटौरा के सुभाष पांडेय, हसवा के सुरेंद्र मौर्य, बहुआ के संजय सिंह, गाजीपुर के विनोद पांडेय, असोथर के रामहेत निषाद, हुसैनगंज के श्रीकांत अवस्थी, धाता के राजू लोधी, हथगाम के गणेशीलाल साहू, अल्लीपुर के राणा प्रताप सिंह, खागा के ब्रजेश सिंह, विजयीपुर की प्रीति सिंह, खखरेरू के गया पाल एवं धाता के रामनारायण शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री विमलेश पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *