73 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

   73 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
– बकेवर पुलिस ने धमौली गांव में की कार्रवाई
फोटो परिचय-पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज  फतेहपुर। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने धमौली गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से जोशीला स्टार ब्रांड के 73 पाउच देशी शराब बरामद किए हैं। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 14.6 लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध देशी व अपमिश्रित शराब के निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बकेवर पुलिस ने ग्राम धमौली में कार्रवाई करते हुए नितेश पाल पुत्र भगौती प्रसाद पाल निवासी ग्राम धमौली थाना बकेवर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से जोशीला स्टार ब्रांड के 73 पाउच देशी शराब बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर में मुकदमा अपराध संख्या 142/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बकेवर बृजेश कुमार यादव, मुसाफा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल जयपाल सिंह, रवीन्द्र कुमार और आशुतोष शामिल रहे।
—————————————–  
  गंगा में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद बरामद
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज  फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव के पास 21 अक्टूबर को गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे किशोर का शव शुक्रवार को समोपुर घाट थाना हथगाम क्षेत्र में बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे आलमपुर नरही निवासी गजराज उर्फ गज्जू (14) पुत्र पप्पू सेंगर तथा पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू पाल (15) पुत्र वीरेंद्र गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गए थे। घटना के बाद से दोनों किशोरों की तलाश एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय नाविकों की मदद से लगातार की जा रही थी। तलाश अभियान के दौरान शुक्रवार को थाना हथगाम क्षेत्र के समोपुर घाट के पास स्थानीय नाविकों ने पुष्पेंद्र का शव बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है। वहीं दूसरे किशोर गजराज की तलाश भी जारी है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *