युवाओं को मिलेगा रोजगार का प्रशिक्षण, आवेदन 30 तक
– प्लंबिंग व सौंदर्य प्रसाधन प्रशिक्षण के लिए मांगे गए आवेदन
– सफल प्रशिक्षुओं को मिलेगा पांच हजार रुपये मानदेय एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के निर्देश पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को नलसाजी (प्लंबिंग) तथा महिला अभ्यर्थियों को सौंदर्य प्रसाधन एवं श्रृंगार कला (ब्यूटीशियन) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि चार माह की होगी, जिसमें एक माह सैद्धांतिक तथा तीन माह व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल रहेगा। प्रशिक्षण के लिए ऐसे अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो और वे कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हों। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले लाभार्थियों को 5 हजार रुपये मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आयु प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, आबूनगर में संपर्क कर सकते हैं। ………………………………………………………………. वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेमकरनपुर के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होेने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। हादसे में पुत्र भी चोटहिल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाने के देवलान गांव निवासी भोला की पत्नी जनकदुलारी अपने पुत्र अनिल के साथ बाइक से गाजीपुर कस्बा जा रही थी। जब यह लोग खेमकरनपुर के लिए पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं पुत्र मामूली तौर पर चोटहिल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————— – परीक्षा देकर घर वापस आ रहे छात्र की ट्रेन में अचानक मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ग्वालियर से डीएलएड की परीक्षा देकर ट्रेन द्वारा घर वापस जा रहे 21 वर्षीय छात्र की ट्रेन में ही अचानक मौत हो गयी। खागा स्टेशन में ट्रेन रोंककर जीआरपी ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। वहीं मृतक के पास में मिले आईडी कार्ड के जरिये परिजनो को सूचना दे दी।
जानकारी के अनुसार बिहारी प्रान्त के जनपद के पूर्णिया थाना डगरवा गांव महलबाड़ी गांव निवासी उमेश चन्द्र विश्वास का पुत्र विभाष कुमार विश्वास डीएलएड की परीक्षा देने के लिए ग्वालियर गया था। बताते हैं कि परीक्षा देने के बाद वह ट्रेन द्वारा वापस जा रहा था। तभी ट्रेन में ही उसकी मौत हो गयी। उधर खागा स्टेशन में नॉन स्टाप गाड़ी निकलने की वजह से ट्रेन को रोंक दिया। इसी बीच ट्रेन में बैठे मुसाफिरों को कुछ शक हुआ तो इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दिया तभी मौके में पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास से ग्वालियर से बरौनी तक का निकट भी बरामद किया है। ————————————– — एक पखवारे पूर्व घायल अधेड़ की अचानक मौत – मृतक के पुत्रों ने चचेर व फुफेरे भाईयों पर चाकू मारने का लगाया आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंझी मजरे संवत में एक पखवारे पूर्व सरिया से घायल 56 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी। वहीं मृतक के पुत्रों ने परिवार के ही दो लोगो चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है।
बताते चलें कि बंझी मजरे संवत गांव निवासी स्व0 बाबू लाल पुत्र छोटे लाल विगत चार जून को गले में सरिया घुसने से घायल हो गया। जिसका इलाज कौशाम्बी जनपद में कराया जा रहा था। दो दिन पूर्व छुट्टी कराकर घर वापस लाया गया। बुधवार की सुबह अचानक तबियत बिगडने पर पुत्र पप्पू व बब्लू सरकारी एम्बुलंेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेें लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का पुत्र बब्लू व पप्पू ने बताया कि चार जून को उसके चचेरा भाई सुरेश व फुफेरा भाई रामभवन बहाने से ले गये और उसके पिता के गले में चाकू मार कर घायल कर दिया। यही नहीं दोनो इलाज के लिए कौशाम्भी जनपद के भर्ती कराया। उसने बताया कि सात जून को थाने में तरीर दिया। लेकिन पुलिस ने एफआईआर 13 जून को दर्ज की। उसके बाद आरोरियों गिरफ्तार नहीं आज सुबह जब उसके पिता की मौत हो गयी। तो पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गयी। ————————————- पति से झगड़ा कर खाया जहर एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में बुधवार की सुबह पति से झगड़ा करने के बाद 22 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार परशुरामपुर गांव निवासी श्यामू पासवान की पत्नी ममता देवी ने सुबह जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज करवा रहे पति ने बताया कि उसकी शादी ममता से हुयी थी। तीन वर्षाे से वह अपनी पत्नी व भाई के साथ गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी पत्नी एक युवक से फोन पर बात कर रह थी। जब मैने उसको टोका तो उसने मुझे धमकी दी अगर हमारे और उसके बीच कोई आया तो अच्छा नहीं होगा। और किसी न किसी तरह से तुमको व तुम्हारे पूरे परिवार को फंसा देेंगे। उसने यह भी बताया कि वह तीन दिन पूर्व ट्रेन द्वारा आया। जबकि उसकी पत्नी ममता व साली रानी बस द्वारा आयी। उसने यह भी बताया कि काजल नामक युवक से उसकी पत्नी के अवैध सम्बन्ध है।