घर से निकले युवक का पेड़ से लटका मिला हत्यायुक्त शव, अन्य लघु खबरों के साथ

    लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, एक गंभीर
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर। तेज रफ्तार तीन पहिया लोडर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिसमें एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव के समीप लगभग पांच बजे तीन पहिया लोडर गाड़ी व बाइक में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक में सवार रवि गौतम 25 वर्ष पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम काकाबैरी थाना मलवां व प्रिंस गौतम 15 वर्ष पुत्र जगदीश निवासी राधानगर थाना राधानगर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा। मौके पर भीड़ लग गई। दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें रवि गौतम की हालत गंभीर बताई जाती है। बताया जाता है कि रवि गौतम अपने फुफेरे भाई प्रिंस गौतम के साथ रिश्तेदारी में फरीदपुर गांव में गए थे। इसके बाद वापस लौट रहे थे। तभी फरीदपुर गांव के पास ही दुर्घटना हो गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें रवि की हालत नाजुक बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
———————————————————————————-
 महिला ने पड़ोसी पर लगाया दीवार गिराने का आरोप
– पुलिस से की शिकायत, शुरू हुई जांच
बिंदकी, फतेहपुर। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि पड़ोस के एक युवक ने उसकी घर की दीवार गिरा दी है। मना करने पर अपशब्द बोलते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव की महिला उर्मिला पत्नी इंदल लोधी बुधवार की सुबह कोतवाली बिंदकी पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया कि सुबह लगभग छह बजे पड़ोस के एक व्यक्ति गोलू पुत्र श्याम बहादुर ने उसके घर की दीवार गिरा दिया है। मना करने पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर शराब पीकर दबंगई दिखाते हुए अपशब्दो का इस्तेमाल करता है और विरोध करने पर मारपीट में आमादा हो जाता है। पीड़ित महिला उर्मिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
————————————————————————————
 घर से निकले युवक का पेड़ से लटका मिला हत्यायुक्त शव

गूगल से लिया गया चित्र
भाई ने सभासद सहित आधा दर्जन पर लगाया हत्या का आरोप
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी में देर शाम घर से निकले चालक का सुबह खेतों पर बबुल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। हफ्ते भर में दो बार चालक के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट की थी। भाई ने उन्ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सूबेदार का पुरवा निवासी रामभवन का पुत्र पुत्तन यादव रात लगभग दस बजे खाना खाकर घर से निकल गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। उधर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह गांव से एक किलोमीटर खेत में बबूल के पेड से पुत्तन यादव का शव जानवर चराने गये चरवाहो ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई सोनू यादव ने बताया कि वर्तमान सभासद विवेक यादव, गुड्डू, दिनेश, भूरा, शनि ने दो दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर उसके भाई को मारापीटा था। जिसका बाद में समझौता हो गया था। मंगलवार की दोपहर इन्ही लोगो ने फिर उसके भाई को मारा पीटा मौके पर 112 आई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। रात 10 बजे जब उसका भाई खानाकर बाहर निकला तो वापस नहीं लौटा उसका आरोप है कि इन्हीं लोगो ने उसके भाई की हत्या की है। थाने में विवेक यादव सहित आधा दर्जन लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
————————————————————————————
डंपर की टक्कर से अधेड़ की मौत
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा के समीप मंगलवार की शाम शादी का कार्ड बांटने आये 45 वर्षीय अधेड़ को डंपर ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के अंजना भैरव गांव निवासी मोहन लाल का पुत्र सुरेश मंगलवार की शाम बाइक से अपनी पुत्री की ससुराल शादी कार्ड बांटने गया था। वापस लौटते समय जब वह प्रेममऊ कटरा के पास खडा था। तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
———————————————————————————
 फांसी पर लटका मिला युवक का शव
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम कारीकान में मंगलवार की शाम गांव के बाहर खेत में पेड से फांसी लगाकर 40 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आज सुबह उसका शव पेड से लटका बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार कारीकान गांव निवासी शिवभवन सोनकर का पुत्र बीरेन्द्र सोनकर देर शाम खाना खाकर शौचक्रिया करने बहाने घर से निकल गया। काफी देर बीतने पर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न लगा। आज सुबह जब लोग शौचक्रिया के लिए जंगल जा रहे थे तभी नीम के पेड में फांसी के फन्दे पर लटके बीरेन्द्र का शव देख लोगो उसके घर वालो को जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का बडा भाई लोरी ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *