चिकित्सकों ने अलग-अलग शिविरों में दो सौ से अधिक मरीजों का किया उपचार
चिकित्सकों ने अलग-अलग शिविरों में दो सौ से अधिक मरीजों का किया उपचार
चिकित्सकों ने अलग- अलग शिविरों में दो सौ से अधिक मरीजों का किया उपचार दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन कालपी (जालौन), 8 फरवरी — शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत रविवार को कालपी क्षेत्र के वावई, नियामतपुर, चुर्खी तथा महेवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले के दौरान चिकित्सकीय टीमों द्वारा कुल 205 मरीजों का उपचार किया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का परामर्श दिया गया।
रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा, कालपी में चिकित्साधिकारी डॉ. अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 78 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 41 पुरुष एवं 37 महिला मरीज शामिल रहे। इस दौरान शुगर के 7 टेस्ट, जबकि बुखार व त्वचा रोग के 8-8 मरीजों की जांच की गई।
मेले में महिला चिकित्सक डॉ. रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी देते हुए उपस्थित मरीजों को जागरूक किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ. शेख की उपस्थिति में कर्मचारियों मनीष कुमार व कमलेश कुमार के सहयोग से आयोजित मेले में 32 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं सरकारी चिकित्सालय वावई में 34, नियामतपुर चिकित्सालय में 29 तथा चुर्खी चिकित्सालय में 32 मरीजों का इलाज चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को काफी राहत मिल रही है।