सुमेरपुर में हिंदुस्तान यूनिलीवर के कर्मचारियों का प्रदर्शन, ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप
सुमेरपुर में हिंदुस्तान यूनिलीवर के कर्मचारियों का प्रदर्शन, ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप
सुमेरपुर में हिंदुस्तान यूनिलीवर के कर्मचारियों का प्रदर्शन, ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर सुमेरपुर-हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के सुमेरपुर स्थित प्लांट में बुधवार को कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी सैलरी में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके साथ ही कंपनी परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने से भी कर्मचारी नाराज हैं। उनका कहना है कि यह फैसला बिना उचित कारण के लिया गया है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, मौके पर स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कर्मचारियों की नाराजगी से प्लांट के कामकाज पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।