नमामि गंगे योजना के अंतर्गत की गई शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग द्वारा मौके पर सर्वे किया गया
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — यह सर्वे मुस्करा कस्बे में कराया गया, जहां स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं की जांच की गई।
सर्वे के दौरान IT WORLD कंपनी के कर्मचारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और सामने आई समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बबलू अहिरवार भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और नमामि गंगे योजना के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने की मांग की।
फिलहाल, सर्वे के बाद ग्रामीणों को समाधान की उम्मीद बंधी है और अब सभी की निगाहें संबंधित विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
