आचार्य कुलम द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन

     आचार्य कुलम द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन
फोटो परिचय-  उपनयन संस्कार में कार्यक्रम में सम्मलित हो बटुक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आचार्य कुलम द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्य विनोद शुक्ला ने की, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच बटुकों को जनेऊ धारण कराया गया। शुभारंभ प्रातः मंगल ध्वनि के साथ हुआ। संस्कार की प्रक्रिया क्षोरकर्म (मुंडन) से शुरू हुई, जिसके पश्चात आचार्य कुलम के विद्वान आचार्यों ने वैदिक ऋचाओं के साथ बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से सभी बटुकों को वर्ण सामग्री सहित आवश्यक पूजन किट उपलब्ध कराई गई। परंपरा का निर्वहन करते हुए सभी माताओं ने बटुकों को पहली भिक्षा प्रदान की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अशोक तपस्वी उपस्थित रहे। उनके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक जैसे डॉ. शिवप्रसाद त्रिपाठी, पंकज त्रिवेदी, बच्चा तिवारी, अनिल अग्निहोत्री, सुनील अग्निहोत्री, अंकित शुक्ला, और चंद्रधर मिश्रा एडवोकेट सहित गोरेलाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्कार को पूर्णता प्रदान करने में आचार्य सत्यानंद, जुगल किशोर, अशोक बाजपेई, रमन द्विवेदी, संतोष तिवारी और राज किशोर द्विवेदी जैसे विद्वानों ने अहम भूमिका निभाई। मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह, अंजू त्रिपाठी और सुनीता अवस्थी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *