भाजपा अनीति के मार्ग पर चलकर अपना रही दमनकारी नीति: महेश
भाजपा अनीति के मार्ग पर चलकर अपना रही दमनकारी नीति: महेश
सदर विधानसभा में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
– भाजपा अनीति के मार्ग पर चलकर अपना रही दमनकारी नीति: महेश
फोटो परिचय- युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते जिलाध्यक्ष। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में सदर विधानसभा के युवाओं ने जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी से कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिनमें शिवम् द्विवेदी, अजय गुप्ता, विनय मौर्य, सूरज राजपूत, ज्ञान सिंह राजपूत, राजेश राजपूत, दया शंकर तिवारी, ओम प्रकाश राजपूत को शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों में चलने की शपथ दिलाई।
प्रवक्ता ई0 देवी प्रकाश दुबे, युवक कांग्रेस नेता नवनीत तिवारी व ऋतिक पाण्डेय, अभय शुक्ला ने फूल माला से उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए जनहित की लड़ाई में संघर्ष का समय है क्योंकि भाजपा अनीति के मार्ग पर चलते हुए अब दमनकारी नीति अपना रही है जो खेद का विषय है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा घेराव में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को गंभीर चोटे आईं इससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार अपना दिमागी संतुलन खो बैठी है परन्तु हम डरने वाले नहीं हैं। जनता के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।