सपा जिलाध्यक्ष ने केक शांप का किया उदघाटन

   सपा जिलाध्यक्ष ने केक शांप का किया उदघाटन
फोटो परिचय- केक शंाप का उदघाटन करते सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के कलक्टरगंज में शनिवार को यादव बेकरी एंड केक शॉप का भव्य उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक शैलेश कुमार यादव ने बताया कि पुरानी बेकरी जगत नर्सिंग होम के बगल में थी। जो अब कलक्टरगंज राज फैशन के बगल में नई बेकरी शॉप खोली गई। क्षेत्र में लंबे समय से एक ऐसी बेकरी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहाँ ताज़ा, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले बेकरी उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए यादव बेकरी एंड केक शॉप की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि दुकान में जन्मदिन, विवाह, वर्षगाँठ और अन्य विशेष अवसरों के लिए विभिन्न डिज़ाइन के केक उपलब्ध रहेंगे। साथ ही पेस्टी, बिस्किट, ब्रेड, नमकीन तथा अन्य बेकरी आइटम भी उच्च गुणवत्ता के साथ परोसे जाएगे। दुकान को आधुनिक मशीनरी से सुसज्जित किया गया है, ताकि ग्राहकों को उत्पादों की ताज़गी और स्वाद का बेहतरीन अनुभव मिल सके। इस मौके पर बृजलाल यादव, शैलेश सिंह यादव, नीरज यादव, जगदीश सिंह, डॉ. नीलू, मान सिंह, सानू, अमित श्रीवास्तव अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *