होलिका दहन की तैयारियां तेजी से चल रही, शहरवासी उत्साह से लबरेज

     होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर, शहरवासी उत्साह से लबरेज
फोटो परिचय- आवास विकास तिराहा में सजी होलिका।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। होली के त्योहार की पूर्व संध्या पर शहर में होलिका दहन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर स्थानीय कमेटियों ने खूबसूरती से होलिका की संरचना तैयार कर ली है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। शहर में अभी होलिका दहन में तीन दिन बाकी हैं, लेकिन उत्साह का माहौल पहले से ही छाया हुआ है। शहर के होलिका दहन वाले प्रमुख स्थानों पर सफाई-सजावट का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय कमेटी के सदस्यों ने मेहनत से होलिका को आकर्षक बनाया है जिसमें फूलों, रंग-बिरंगे सामान और पारंपरिक सज्जा का खूब इस्तेमाल किया गया है। खासतौर पर कोतवाली रोड और आवास विकास तिराहे पर कमेटी ने कई फुट ऊंची भव्य होलिका तैयार की है जो दूर से ही नजर आ रही है। शहर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी होलिका दहन के लिए खूब सजावट की गई है। लोग सुबह-शाम इन स्थानों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बार होलिका इतनी सुंदर सजी है कि देखते ही उत्साह बढ़ जाता है। कमेटी वालों ने कमाल कर दिया है बता दें कि इस वर्ष होलिका दहन तीन मार्च को होना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *