नाली विवाद की एसपी से शिकायत, अन्य लघु खबरों के साथ
नाली विवाद की एसपी से शिकायत, अन्य लघु खबरों के साथ
नाली विवाद की एसपी से शिकायत
फोटो परिचय- एसपी को शिकायती पत्र देने जाते पीडित। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के भीखमपुर (ऐराया गसायक) ग्राम निबासी रामा देवी पत्नी शिवबहादर मौर्य ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में बताया कि बीरेन्द्र पुत्र धनई प्रार्थिनी के दरवाजे के सामने जबरन नाली खोदकर प्रार्थिनी के नापदान का पाइप काट दिया जिसपर उसके पुत्र राजन ने बीरेन्द्र के दरवाजे जाकर पाइप काटने का कारण जानना चाहा। जिसपर बीरेन्द्र पुत्र धनई व करन व अर्जुन पुत्रगण बीरेन्द्र व सीमा पत्नी बीरेन्द्र आकर प्रार्थिनी के पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे विरोध करने पर उसे भी प्रार्थिनी को गाली देते हुए चप्पल व लात घूसों से मारने पीटने लगे व बाल पकड़कर जमींन में गिरा दिया। व उसके साथ अश्लील हरकत किया। शिकायत करने थाने जाने पर उसकी शिकायत नही सुनी गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग किया।
————————————- फरवरी के अंतिम दिन के साथ गर्मी ने दी दस्तक होली के रंगों के बीच गर्मी की आमद एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फ़तेहपुर– फरवरी माह के अंतिम दिन के साथ गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी। मौसम में बदलाव शुरू गर्मी ने एक बार फिर से लोगो को ग्रीष्मकाल के रौद्र रूप की याद ताजा कर दिया। शनिवार को भी दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया जबकि देर रात को अब भी मौसम ठंडा रहने से लोगो को हल्के कम्बल का सहारा लेना पड़ रहा है। दिन में मौसम गर्म रहने व रात में ठंड पड़ने से लोगों में सर्दी जुखाम, बुखार जैसे मौसमी बीमारियां भी फैल रही है। मार्च माह की शुरुआत में सूरज की तपिश बढ़ने व मौसम के और भी ही गर्म होने के अंदेशे है। जबकि आगे के महीनो में मौसम के और बिगड़ने व जून माह तक तापमान 40 डिग्री तक होने का अंदेशा है। त्योहारी मौसम होली व रमज़ान का पर्व होने के चलते अभी बाज़ारो में खूब रौनक दिखाई दे रही है। लोग बाज़ारो में अपनी ज़रुदत की चीज़ों की खरीदारी करते हुए देखे जा रहे है। हालांकि लोगों की खरीदारी में मौसम का कोई असर नही दिखाई दे रहा। जानकारों की माने तो अभी से गर्मी के ऐसे तेवर है मई व जून माह तक गर्मी अपनी पूरे उफान पर होगी।
इनसेट बाज़ारो में एसी कूलर की शुरू हुई बिक्री
फरवरी माह से ही गर्मी की आहत के साथ ही बाज़ारो में एसी व कूलर की बिक्री शुरू हो गयी है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में एसी, कूलर, फ्रिज समेत अन्य उपकरणों की बिक्री में तेज़ी आ गयी है। गर्मी से बचने के लिए लोग अभी से एसी व कूलर की खरीदारी कर उसे लगाने व सेट करने में जुट गये है।
छतरी व गमछा बनेंगे साथी
धूप तेज़ होने व लू के थपेड़ो के बढ़ने पर घरों से बाहर निकलने वालों को गमछा व छतरी राहत पहुचाने वाले मददगार साबित होंगे। पुरुष जहां गमछे का वही महिलाएँ खुद को लू धूप से बचाने के लिए स्टाल का प्रयोग करती है।
गन्ने का जूस व शिकंजी की शुरू हुई बिक्री
गर्मी के मौसम की आमद के साथ व धूप में शुरू हुई तेज़ी के बीच बाज़ारो मे राहगीरों की प्यास बुझाने का जरिया शिकंजी, फलों, गन्ने के जूस, समेत अन्य पेय पदार्थ की बिक्री भी शुरू हो गयी है। लोग अपना गला तर कर खुद को राहत देने की कोशिश करते हुए देखे जा रहे है।
——————————————- तेज रफ्तार ट्रक ने चचेरे भाईयों को रौंदा मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राधानगर थाना क्षेत्र के मदनपुर के समीप हाइर्व में सड़क पार कर रहे चचेरे भाईयों को तेज रफ्तार ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। जिससे मौके में पर ही मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाने के मदनपुर गांव निवासी गोपी किशन का 8 वर्षीय पुत्र किशन अपने चचेरे भाई विमल पुत्र पिंकू 13 वर्ष के साथ शनिवार को लगभग 4 बजे बाग से बेर तोडकर वापस घर आ रहे थे। जब दोनो भाई सडक पार करने लगे तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने दोनो भईयों को रौंद दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर सैकडो लोगो की भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना पर समाज सेवी अशोक तपस्वी मौके में पहुंच जिला चिकित्सालय पहुंच शवों को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। घटना के बाद मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया।
—————————————- डम्फर की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत, एक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसेनगंज थाना क्षेत्र के भखुहा चौराहा के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे 17 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका चाचा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव निवासी महावीर उर्फ कल्लू निषाद की पुत्री लक्ष्मी निषाद अपने चाचा रामखेलावन निषाद पुत्र छेद्दू के साथ बाइक से हुसैनगंज थाने के गोपालपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही यह लोग भखुहा चौराहा के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में बैठी किशोरी उछल कर डम्फर के पहिये के नीचे आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं उसका चाचा घायल हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया।
————————————- पेट दर्द से महिला की हुयी मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मखदूमपुर में 26 वर्षीय के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जिसे लेकर अस्पताल आ रहे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मखदूमपुर गांव निवासी रविकुमार की पत्नी सोनी देवी की शुक्रवार की दोपहर अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। जिस पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ला रह थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। उधर परिजनों ने शव को मोर्चरी हाउस में रखा दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पाेट के बाद ही महिला की मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।