त्योहारों से पहले सख्ती, एसपी ने संभाली कमान शहर में पैदल मार्च
त्योहारों से पहले सख्ती, एसपी ने संभाली कमान शहर में पैदल मार्च
उरई में त्योहारों से पहले सख्ती : एसपी ने संभाली कमान, शहर में पैदल मार्च दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन, उरई — नगर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया।
पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बाजार क्षेत्र में मौजूद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नगर में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि सभी पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सकें।