महिलाओं व बालिकाओं को अधिकारों को दी जानकारी,जागरूकता शिविर

    एमजी इंटर कालेज में हुआ विधिक जागरूकता शिविर
महिलाओं व बालिकाओं को अधिकारों को दी जानकारी
फोटो परिचय-  विधिक जागरूकता शिविर में भाग लेते सचिव पलाश गांगुली।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव ने बताया कि प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/प्राधिकरण के अध्यक्ष सुधीर कुमार के दिशा निर्देशन में एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के कार्यक्रम तहत शुक्रवार को महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज जोनिहां में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव पलाश गांगुली एवं पराविधिक स्वयंसेवक लोकनाथ पाण्डेय ने बच्चों को उनके अधिकारो के बारे में निःशुल्क शिक्षा व विधिक सेवाओ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में पराविधिक स्वयंसेवक श्रीराम कृष्ण ने लोगों को महिलाओ, बालिकाओं के अधिकारों एवं शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओ के बारे विधिवत जानकारी दिया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। महिलाओं की विधिक समस्याओं को सुना एवं विधिक जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *