डिप्रेशन से जूझ रहे अंग्रेजी प्रवक्ता ने की आत्महत्या, मौजूद पुलिस

  डिप्रेशन से जूझ रहे अंग्रेजी प्रवक्ता ने की आत्महत्या
फोटो परिचय-  घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बिंदकी कोतवाली कस्बे के मोहल्ला कुंवरपुर रोड बनारसी धाम निवासी अंग्रेजी प्रवक्ता रमाशंकर (54) ने शुक्रवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह खजुहा कस्बा स्थित पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता थे।
मूल रूप से शेखपुर थाना कासमागंज, गाजीपुर के रहने वाले रमाशंकर ने काफी समय पहले बिंदकी में अपना मकान बनवाया था। उनकी पत्नी हृदेश कुमारी सरकंडी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका हैं। दंपती के तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, रमाशंकर काफी दिनों से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और डिप्रेशन में चल रहे थे। उन्होंने करीब चार दिन से स्कूल से छुट्टी भी ले रखी थी। शुक्रवार को पत्नी स्कूल गई थीं और बच्चे पढ़ने गए थे। दोपहर बाद जब बच्चे घर लौटे तो पिता को लहूलुहान हालत में पाया। कमरे में खून फैला था। मोहल्ले के लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। रमाशंकर को जीवित होने की आशा में दोपहर करीब तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *