अपना दल एस हुसैनगंज विधानसभा की हुई बैठक, समीक्षा कर दिए निर्देश

   अपना दल एस हुसैनगंज विधानसभा की हुई बैठक
– जिलाध्यक्ष ने समीक्षा कर दिए निर्देश
फोटो परिचय-  बैठक में भाग लेते अपना दल एस के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अपना दल एस हुसैनगंज विधानसभा की मासिक बैठक सातमील स्थित एक ट्रेडर्स में विधानसभा अध्यक्ष लईक अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन जिला सचिव अर्जुन मौर्य ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारणी सदस्य राजेंद्र प्रसाद मौर्य रहे। बैठक में संगठन विस्तार, विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान, पंचायत चुनाव, सभी जोन पदाधिकारी की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि विधानसभा में अब तक अगर संगठन का गठन अगली बैठक में अपनी कमेटी घोषित कर दें। बैठक में मुख्य रूप से प्यारेलाल, सुनील कुमार, बड़कू, जगमोहन, अवधेश, नग्नन, राजेंद्र कुमार, अर्जुन मौर्य, इम्तियाज, डा. रामसुमेर, ज्ञान सिंह, धुन्ना, हीरा, दिलदार अली सहित गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *