पालिकाध्यक्ष व सभासदों का हुआ स्वागत

      पालिकाध्यक्ष व सभासदों का हुआ स्वागत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शीतला नगर बाल्मीकि बस्ती तुरावली का पुरवा में नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व रामगंज पक्का तालाब के सभासद साबिर, सभासद शादाब अहमद, शाहिद का स्वागत सम्मान किया गया।
पूर्व सभासद धीरज कुमार ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के काम ऐतिहासिक व सराहनीय रहे। लगातार कर्मचारियों के लिए बराबर काम कर रहे हैं चाहे संविदा कर्मचारियों का पीएफ का मामला या आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का काम सभी कर्मचारियों के साथ उन्होंने बराबर न्याय किया कोई भी कर्मचारी उनके दरवाजे से नाखुश होकर नहीं लौटा।

रामगंज पक्का तालाब के सभासद साबिर ने कहा कि पूरी कोशिश है कि वार्ड को पूरी तरह से साफ सुथरा स्वच्छ और सड़कों का जाल बिछाना है इसलिए दो साल के कार्यकाल में हमने तमाम सड़कों का निर्माण कराया और जो भी समस्या होंगी उसका निराकरण किया जाएगा। सभासद शादाब अहमद ने कहा कि तीन बार के कार्यकाल में इस बार के कार्यकाल में काम बड़े ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि जिस तरह से मुझे 34 वार्डों के सभासदों का सहयोग मिल रहा है। उसी की वजह से पूरे नगर पालिका क्षेत्र पर विकास के कार्य हो रहे हैं। पूरी कोशिश है, पूरे नगर पालिका क्षेत्र का विकास करना है। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश संतराम होरीलाल छोटेलाल, इंदल बबलू, प्यारेलाल केनवरिया, रिंकू, सुमित, ओमप्रकाश, प्रिंस, पवन, होरीलाल, कल्पना, गीता, कुलदीप, आशु, संतोष कुमार, रिंकू, आशु नीरज कुमार, सत्यम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *