हीटवेव के प्रकोप से बचाव हेतु जवानों को दी होम्योपैथिक दवा
हीटवेव के प्रकोप से बचाव हेतु जवानों को दी होम्योपैथिक दवा
कड़क धूप में तरल पदार्थों का अधिक करें सेवन: डा. अनुराग
– हीटवेव के प्रकोप से बचाव हेतु जवानों को दी होम्योपैथिक दवा
फोटो परिचय- ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों को होम्योपैथिक दवा देते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में रेडक्रास चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने गत वर्षों की भांति इस कड़क धूप में अपनी सेवाएं दे रहे होमगार्ड्स, पीआरडी व ट्रैफिक पुलिस के जवानों को हीटवेव के प्रकोप से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की।
डॉ अनुराग ने वर्मा तिराहा, अटल चौराहा, मिशन अस्पताल, देवीगंज पुल के नीचे, गाजीपुर बस स्टॉप, पुलिस लाइन तिराहा, राधानगर चौराहा, अंदौली पुलिया, ज्वालागंज चौराहा, ज्वालागंज गणेश मंदिर तिराहा, बाकरगंज चौराहा, सदर अस्पताल चौराहा, नगर पालिका, पत्थरकटा चौराहा, बुलेट चौराहा, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पटेलनगर चौराहे में कार्यरत सभी जवानों व उनकी द्वितीय पाली में आने वाले जवानों को होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। साथ ही डॉ अनुराग ने कहा कि इस कड़क धूप में भोजन भर पेट करके ही निकलें, पानी खूब पियें, तरल पदार्थों का इस्तेमाल अधिक करें। सभी जवान डॉ अनुराग के मानवीय कार्य हेतु आभार व्यक्त कर रहे थे और साथ ही यह भी कह रहे थे कि हमें आपकी इस दवा की प्रतीक्षा रहती है। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख, अभिनव श्रीवास्तव संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।