डीएम ने सुनीं 89 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

    जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 89 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर हमीरपुर–  कलेक्ट्रट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में लगभग 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/ज़ूम के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए और उसकी समय से आख्या प्रस्तुत की जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *