बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को सांसद जी ने दिखाई हरी झंडी

  बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को सांसद जी ने दिखाई हरी झंडी

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — बांदा- दिनांक 11 मार्च 2026 ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान बांदा (उत्तर प्रदेश) द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के सन्दर्भ में जागरूकता बैठक का आयोजन 7 मार्च 2026 को सांसद श्रीमती कृष्णा देवी पटेल जी की अध्यक्षता में बबेरू आवास में किया गया।
कार्यक्रम की रुपरेखा एवं पृष्ठभूमि रखते हुए संस्था के सचिव श्रवण कुमार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से पूरे भारत वर्ष में संचालित किया जा रहा है, जनपद बांदा में ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान द्वारा इस कार्यक्रम को पिछले 2 वर्ष से जनपद बांदा में बाल विवाह जागरूकता पर कार्यक्रम संचालित कर रही है।


श्रवण कुमार ने यह बताया कि भारत सरकार द्वारा बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु विभिन्न मंत्रालयों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में “100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान बांदा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर व्यापक जनजागरूकता फैलाकर बाल विवाह की घटनाओं को रोकना एवं ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर 8 मार्च 2026 (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) से कुछ पंचायतों को चिन्हित करके ‘बाल विवाह मुक्त पंचायत’ घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई बार सरकारी योजनाओं और कानूनों की जानकारी लोगों तक नहीं पहुँच पाती। ऐसे में जागरूकता हेतु बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा एक सशक्त माध्यम के रूप में उभरती है। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर जनसंवाद, पोस्टर, पम्पलेट, ऑडियो संदेश, शपथ कार्यक्रम तथा सामुदायिक बैठकें आयोजित की जा रही है जिसमें लोगों को सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरो जैसे 112, 1098, 1930, 1076, 1090, व 108 व सरकारी योजनाओं को लेकर जानकारी देना जिससे अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुँच सके। जागरूकता रथ यात्रा सामाजिक परिवर्तन की दिशा में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का एक प्रभावी प्रयास है। यह अभियान केवल कानून की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में मानसिकता परिवर्तन, बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा शिक्षा और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महोदया ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जो बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास में बाधा उत्पन्न करती है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभानी होगी और सांसद जी द्वारा बाल विवाह न करने, न शामिल होने के सन्दर्भ में उपस्थित सभी लोगों को शपथ भी दिलाई गई सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती केशकली जी ने कहा प्रशासन बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस को 112 पर दें।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि रथ यात्रा के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति समुदाय को जागरूक करना, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना। यह रथ यात्रा आगामी दिनों में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल विवाह उन्मूलन के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करेगी।
बैठक के पश्चात् बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार बनाने हेतु रथ यात्रा को बबेरू आवास से लोकप्रिय सांसद श्रीमती कृष्णा देवी पटेल जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।
इस अवसर पर माननीय पूर्व मंत्री श्री शिवशंकर सिंह जी सहित, राम करन आदर्शी, सुंदर लाल सुमन, सुशील मिश्र बार एशोशियशन अध्यक्ष संस्था के कार्यकर्ता श्री विनोद कुमार, श्री सूरज भान, श्री शिवम यादव व गणमान्य नागरिक , दादू लाल, श्री अरविजय, संतोष कुमार, राम नरेश यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *