पुण्यतिथि पर स्व. छेदालाल पाठक को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर स्व. छेदालाल पाठक को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर स्व. छेदालाल पाठक को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
– गोष्ठी में मुत्तौर में स्मृति द्वार बनवाने की मांग, विधायक को देंगे ज्ञापन
फोटो परिचय- स्व. छेदालाल पाठक को श्रद्धांजलि देते पत्रकार व छायाकार। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला पत्रकार संघ (रजि.) के संस्थापक व मूर्धन्य पत्रकार स्व0 छेदालाल पाठक की पुण्यतिथि पर जनसंपर्क केंद्र कलेक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के पत्रकारों, छायाकार बंधुओ, अधिवक्ता, समाजसेवियों व व्यापारियों ने उपस्थित होकर स्व0 पाठक को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शाे पर चलने का संकल्प दोहराया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने बताया कि स्व0 छेदालाल पाठक विशारद ने पत्रकारों के सहयोग से लगातार पत्रकारों के हितों की लडाई लडने व जनपद के विकास के लिये हमेशा प्रयासरत रहे। उनके अंदर पत्रकारिता के प्रति समर्पण एवं निष्ठा की भावना के साथ संघर्ष की अदभुत क्षमता थी। गोष्ठी में पत्रकार विवेक श्रीवास्तव ने स्वर्गीय छेदालाल पाठक के पैतृक गांव मुत्तौर में उनके याद में एक स्मृति द्वार बनवाने की मांग की और विधायक विकास गुप्ता से मिलकर एक ज्ञापन देने की बात कही। संचालन संघ के महामंत्री सुरेन्द्र पाठक ने किया। गोष्ठी में आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, अनीत अग्रहरि एडवोकेट, मनभावन अवस्थी, मलय पाण्डेय, रवि सिंह, जतिन द्विवेदी, जगत नारायण मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह राणा, धीरेंद्र श्रीवास्तव धीरू, मोहम्मद शाहिद, इरफान काजमी, सुनील गुप्ता, पंकज मौर्या, सुनील मौर्या, आरबी चतुर्वेदी, अरुण कुमार, जगन्नाथ प्रजापति, रमेश यादव, संजय सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।