अधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा किरन कालेज चौराहा से बाबू लाल चौराहे तक का प्रमुख मार्ग

  अधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा किरन कालेज चौराहा से बाबू लाल चौराहे तक का प्रमुख मार्ग

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी केे प्रयास से बांदा को बडी सौगात,अधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा किरन कालेज चौराहे से बाबू लाल चौराहे तक का प्रमुख मार्ग, स्वीकृत हुये 2388 लाख से बनेगी अत्याधुनिक सडक।
बांदा शहर के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बांदा मा0 सदर के विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी के अथक प्रयासों से शहर को एक अत्याधुनिक सड़क परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत किरण कॉलेज चौराहा से पदमाकर चौराहा बाकरगंज चौराहा, छावनी होते हुए बाबूलाल चौराहा तक आधुनिक सुविधाओं से युक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग का निर्माण नाला निर्माण एवं रोड जोड़ीकरण के साथ किया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी। सड़क के साथ-साथ अंडरग्राउंड केबलिंग, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, छतरी (शेल्टर) एवं अन्य शहरी सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा, जिससे यह मार्ग शहर की आधुनिक पहचान के रूप में विकसित होगा। इस परियोजना के लिए शासन के आवास विभाग द्वारा कुल 2388.59 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है तथा इसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1194.30 लाख रूपये प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त किये गये है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुगम होगी, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा स्थानीय जनता को विशेष लाभ प्राप्त होगा। यह परियोजना बांदा शहर के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस परियोजना की स्वीकृति के लिए मा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बांदा के विकास और जनता की सुविधा के लिए ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे शहर को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *