मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
– सौ से अधिक लोगों की हुई जांच, बनाए आयुष्मान कार्ड
फोटो परिचय- शिविर का लाभ उठाते मरीज। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ धाता, फतेहपुर– ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसबीआई फाउंडेशन, चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त सहयोग से ग्राम भुरचुनी में मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ, सामान्य रोग विशेषज्ञ तथा आयुष्मान कार्ड पंजीकरण टीम की सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान सौ से अधिक ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, रक्त परीक्षण, हीमोग्लोबिन जांच तथा नेत्र परीक्षण सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। स्वास्थ्य विभाग धाता की टीम द्वारा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम के संचालन में चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर मृत्युंजय पाण्डेय एवं मेडिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कमता प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, गौरव सिंह एवं पिंटू सिंह चंदेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का उत्साहपूर्वक लाभ उठाया तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की मांग की।