उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, चार केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 

     उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, चार केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — जनपद में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
जनपद में परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर, पीजी कॉलेज कुछेछा, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर और राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर को केंद्र बनाया गया है। इन चारों केंद्रों पर कुल 3360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
परीक्षा के पहले दिन 1680 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई, जबकि 15 मार्च को भी इन्हीं केंद्रों पर इतने ही अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है और केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *