आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए रणनीति तय, संगठन मजबूती पर जोर

     बसपा कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
– आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए रणनीति तय
फोटो परिचय-  पार्टी में शामिल होने वालों का माला पहनाकर स्वागत करते पार्टीजन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — बहुजन समाज पार्टी की शहर स्थित मुराईन टोला के एक हाल में बुधवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी व संचालन सूर्य भवन गौतम ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी सतीश कुमार जाटव एवं मुख्य प्रभारी पंकज गौतम एडवोकेट मौजूद रहे। वरिष्ठ अतिथि के तौर पर मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम ने भी सहभागिता की। मुख्य प्रभारी पंकज गौतम ने अपने संबोधन में सपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दलित-विरोधी पार्टियां चुनाव नजदीक आते ही वोट बैंक की राजनीति के तहत मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाने का दिखावा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों ने अपने शासनकाल में कांशीराम को उचित सम्मान नहीं दिया, वे अब राजनीतिक लाभ के लिए उनके नाम का उपयोग कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी राजनीति को समझने और सतर्क रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सतीश कुमार जाटव ने 15 मार्च को आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यदि इसी मेहनत और एकजुटता के साथ कार्य जारी रहा तो वर्ष 2027 में बहन मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने कहा कि सर्वसमाज तेजी से बसपा से जुड़ रहा है और पार्टी 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूबेदार का पुरवा मजरे अमौरा निवासी अरविंद कुमार साहू अपने साथियों के साथ बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। बैठक में महेश मिश्रा, मोहम्मद हाशिम, सुरेश पेशकार, सुनील गौतम, गाजी अब्दुर रहमान, अभिषेक शुक्ला, राम पाल, हेमराज वर्मा, गुलशन गौतम, सतीश पासी, गुलाब पासी, सर्वेश गौतम, मेवालाल गौतम, मनोज गौतम, फूलचंद्र, ब्रजेंद्र गौतम एडवोकेट, शकुंतला बौद्ध, मोहम्मद मुस्तफा मंसूरी, पी.के. गौतम, अंकित गौतम, रोशन लाल, दुल्ला सोनकर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *