बड़े मंगल पर हुआ भंडारा
फोटो परिचय- भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बड़ा मंगल पर्व के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय कर्मियों की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों व आस-पास के लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बड़ा मंगल के पावन अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सब्ज़ी पूड़ी बूंदी, आदि का प्रसाद बितरण किया गया है। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी ज्ञान धन सिंह, ओबीएस अवर अभियंता अनान्द नारायण सिंह, कार्य अधिकारी नीरज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी सुदेश कुमार टीटू, ठाकुर प्रसाद बाबू, समेत जिला पंचायत कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ……………………………………………………………
टैªक्टर पलटने से दो लोग घायल – 108 एंबुलेंस ने कराया भर्ती फोटो परिचय- एंबुलेंस में घायल का प्राथमिक उपचार करते ईएमटी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा थाना क्षेत्र के कही रोड चौराहे पर अनियंत्रित टैªक्टर पलट गया। जिससे टैªक्टर पर सवार दो लोग दबकर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुद्धियापुर निवासी सोनू पुत्र ज्ञान सिंह 22, मोहित पुत्र दिनेश 8 वर्ष टैªक्टर में सवार होकर खागा जा रहे थे। जब उनका टैªक्टर कही गांव के समीप आया सामने से तेज रफ्तार बाइक को बचाने चक्कर में टैªक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैªक्टर सवार दोनों लोग गम्भीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं 108 एंबुलेंस कर्मचारी मुहर्रम अली 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ……………………………………………………..
कटी पाइप लाइन से पेयजल हो रहा बर्बाद एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। हजारों लीटर पेयजल दस दिनों से बह रहा है लेकिन नगर पंचायत अंजान है। नगर के रानी चंद्रप्रभा डिग्री कॉलेज के पास नगर पंचायत की पाइपलाइन से दस दिनों से लगातार पानी फव्वारे के साथ बह रहा है। निकलने वाला पानी आम जनमानस को पीने के लिए दिया जाता है लेकिन यही पानी बर्बादी और बर्बादी हो रही है। यह पाइप लाइन मुख्य मार्ग के किनारे है जिसमें हजारों लोगों का आवागमन होता है और उधर से गुजरते हैं। नगर के संभ्रांत एवं कर्मठशील लोग लेकिन किसी की नजर आज तक इस लाइन पर नहीं पहुंची जहां एक ओर गर्मी के दिनों में जल के बिना हाहाकार मची हुई है। संसार में पानी के बिना प्रलय छाई हुई है। वही खागा में नगर पंचायत की कृपा से पाइपलाइन में फव्वारे छूट रहे हैं। जो नगर पंचायत की लापरवाही का जीता जागता सबूत है। इसी तरह पानी बर्बाद होता रहा तो पानी की समस्या बन जाएगी। ————————————
दो हफ्ते से लगातार खांसी आए तो कराएं बलगम की जांच – एएस इंटर कालेज में छात्रों को क्षय रोग के प्रति किया जागरूक एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि चल रहे सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत एएस इंटर कालेज शान्तीनगर में प्रार्थना स्थल पर उपस्थित छात्रों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया।
उन्होंनें बताया कि जनपद में 24 मार्च से सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें टीबी के लक्षण जैसे दो हफ्ते से लगातार खांसी आना, बुखार का आना, रात में पसीना आना, बलगम या बलगम के साथ खून का आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, भूख न लगना, गर्दन में गिल्टी/गाँठे आदि लक्षण होने पर अपने पास के किसी भी सरकारी हास्पिटल में जाकर बलगम की जांच करायें। यदि जॉच में टीबी की पुष्टि होती है तो सरकारी हास्पिटल से निःशुल्क दवा शुरू करें। साथ ही भारत सरकार एक अप्रैल 2018 से प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान सरकारी/प्राइवेट 1000 रूपए पोषण आहार के लिये प्रतिमाह दिया जाता है। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने भी टीबी के बारे में अपने-अपने विचार रखे। अंत में सभी एनसीसी कैडेट एवं उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों अनुरोध किया कि इस जानकारी को अपने तक न सीमित रखें इस जानकारी को अपने आस-पास के लोगों को भी दें जिससे जनमानस टीबी के प्रति जागरूक हो सके। प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार किया जा सके।
.………………………………….
सड़क हादसे में दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलन नगर तुराबअली का पुरवा निवासी मिठाई लाल का 35 वर्षीय पुत्र दीपचन्द्र बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ के समीप पहुंचा तभी सड़क पार कर रही नील गाय से बाइक टकरा गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार खागा कोवताली क्षेत्र के बुधई का पुरवा ऐलई निवासी ज्ञान बाबू का 22 वर्षीय पुत्र सोनू गांव से अल्टीनेटर छोड़कर ट्रैक्टर से वापस जा रहा था। तभी कुछ दूर जाने पर अचानक चलते ट्रैक्टर से गिर कर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।