रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण

     छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे
रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण
फोटो परिचय-  ठेला संचालक को छाता सौंपते रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। चिलचिलाती धूप व गर्मी के प्रभाव से कोई बीमार न हो इसको ध्यान में रखते हुए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्य डॉ आसमा खान के सहयोग से कार्यकारी चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने छाता वितरण किया।
डा0 अनुराग ने चिलचिलाती धूप में ठेला लगाकर व सड़क किनारे सब्जियां इत्यादि बेचकर जीवनयापन करने वाले लोगों को हीटवेव से बचाव हेतु छाता प्रदान किया। साथ ही सभी ठेले वालों, सब्जी विक्रेताओं को अधिक पानी पीने व खाली पेट न रहने की सलाह भी दी। डॉ अनुराग ने चौक क्षेत्र में खुले में बैठे सब्जी विक्रेताओं व ठेले वालों को छाता प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *