आराध्य देवी मां कर्मा बाई की जयंती बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

   होटल सारंग में साहू राठौर समाज द्वारा आराध्य देवी मां कर्मा बाई की जयंती बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा– कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें समाज के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके पश्चात मां कर्माबाई की आरती के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि मनोज मुसाफिर, मारुति साहू एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू रहे। मुख्य अतिथि मनोज मुसाफिर ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने समाज की सहभागिता और अधिकारों के प्रति सजग रहने की भी अपील की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामशरण साहू, रामस्वरूप साहू, भोला शंकर साहू, अमित साहू, रामबिहारी साहू, जितेंद्र राज साहू, रामगोपाल साहू, शिवकुमार साहू (बच्चा भैया), पवन साहू, अंकित साहू, अखिलेश साहू, विष्णु साहू, सौरभ महाजन, गजेंद्र साहू, सूर्या साहू, सतनारायण साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह ने समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *