मकान पर कब्जे का प्रयास, चतेला गांव में तनावपूर्ण माहौल

    मकान पर कब्जे का प्रयास, चतेला गांव में तनावपूर्ण माहौल

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन —  कालपी क्षेत्र के थाना कदौरा अंतर्गत चतेला गांव में दबंगों द्वारा मकान पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पीड़ित सामान अली पुत्र अख्तर अली ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित की विद्या भूमि गाटा संख्या 20/21 रकबा 0.079 हेक्टेयर है, जिस पर उसने कच्चा एवं पक्का मकान बना रखा है। उक्त मकान में घरेलू सामान व अनाज आदि का भंडारण किया गया है।


पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही निवासी महम्मूद अली, मकसूद अली तथा मोहम्मद हफीज पुत्र अतर सहित कुछ अन्य लोग लगातार मकान पर कब्जा करने की नीयत से दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि कई बार मकान में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास भी किया गया।
सामान अली ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि सुनियोजित तरीके से मकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे उसके परिवार में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित द्वारा कई बार मौखिक विरोध किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
मामले को लेकर गांव में तनाव बढ़ता जा रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *