ईदगाह में साढ़े आठ बजे होगी नमाज एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — चांद का दीदार करने के बाद नायब शहरकाजी सैय्यद हबीबुल इस्लाम ने बताया कि ईदगाह में निर्धारित समय प्रातः साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होने मुस्लिम समुदाय के लोगों का आहवान किया कि निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए नमाजी पहुंचने का काम करें। पर्व को मिल-जुलकर आपसी भाईचारे के बीच मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेंस पहुंचे।