बेसिक शिक्षा के उत्थान को लेकर एसएमसी पदाधिकारियों का उन्मुखीकरण

      परिषदीय विद्यालयों में नामांकन व नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर
बेसिक शिक्षा के उत्थान को लेकर एसएमसी पदाधिकारियों का उन्मुखीकरण
फोटो परिचय-  प्रशिक्षण व उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भाग लेते वक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– जीटी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को ऐरायां ब्लॉक के सभी परिषदीय स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्षों एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेसिक शिक्षा के समग्र उत्थान, परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार तथा बच्चों के नामांकन, ठहराव एवं नियमित उपस्थिति को सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा की मजबूत नींव ही समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है। ऐसे में एसएमसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों को सशक्त बनाते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाया जा सकता है। एसएमसी के अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने, ड्रॉपआउट दर को कम करने तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, उनके अनुकूल वातावरण एवं विशेष सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की गई। संदर्भदाता दिलीप सिंह, नवनीत सोनी, प्रेमप्रकाश सिंह एवं सुबोध कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय के सामूहिक प्रयास से ही बेसिक शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक (पदेन सचिव), स्कूल प्रबंध समितियों के अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, आनंद कुमार मिश्र, विनोद कुमार, कमलेश सिंह, अमृतलाल, संदीप तिवारी, लाल चंद्र मौर्य आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बेसिक शिक्षा के उत्थान, विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार तथा प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *