एसपी ने चौकी बाकरगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण,अन्य लघु खबरों के साथ
एसपी ने चौकी बाकरगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण,अन्य लघु खबरों के साथ
एसपी ने चौकी बाकरगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को उन्होंने थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी बाकरगंज का अचानक निरीक्षण किया।
एसपी श्री मांगलिक ने चौकी कार्यालय पहुंचकर महत्वपूर्ण रजिस्टरों की गहन जांच की। विशेष रूप से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की गई। उन्होंने पाया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए कि जनता की फरियादों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका निस्तारण किया जाए। यह निरीक्षण नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक की उस कार्यशैली का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वे थानों-चौकियों में जाकर व्यवस्था का जायजा लेते हैं और कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश देते हैं। हाल ही में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वे जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवहार में सुधार पर जोर दे रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे आकस्मिक निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि पुलिस तंत्र अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बने। आमजन से अपील की गई है कि वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, क्योंकि जिला पुलिस उनकी हर समस्या का संज्ञान लेने के लिए प्रतिबद्ध है। …………………………………………………..
तार टूटने से मची भगदड़, राहगीर परेशान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– कस्बे में तार टूटने से एक बड़ा हादसा टल गया, जब किशनपुर रोड स्थित ब्लॉक के सामने बंच कंडक्टर तार अचानक गर्म होकर टूट गई। तार टूटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पहले बिजली आपूर्ति को बंद कराया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। इसके बाद टूटे हुए बंच कंडक्टर तार को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बिजली कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त कर लिया और पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान होने से लोगों ने राहत की सांस ली। नागरिक मो मोईन, परवेज, सैफ, बजरंगी शुक्ला ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही तारों के टूटने का सिलसिला चालू हो गया है। बिजली विभाग अधिकारी समस्या को तत्काल ठीक कर ले। साथ ही यह भी मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाएं। एसडीओ दीपक सिंह ने बताया कि नागरिकों की सूचना पर बिजली कर्मी भेजे गए है। लाइन ठीक करवा दी गई है।
.……………………………………………………………..
प्रधानपति समेत दो पर छेड़छाड़ का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — कालोनी दिलाने के नाम पर प्रधानपति समेत दो लोगों पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी थरियांव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारीमऊ की रहने वाली एक महिला ने सीओ थरियांव को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह शादी के बाद से अपने मायके में रह रही है। छह माह पूर्व ग्राम प्रधानपति मेवालाल उसके घर आया और कालोनी दिलाने के नाम पर आधार कार्ड व मोबाइल नंबर ले लिया। आए दिन मोबाइल पर फोन करने लगा और प्रेमजाल में फंसा लिया। 18 मार्च को वह शौचक्रिया के लिए जंगल जा रही थी तभी पहले से मौजूद प्रधानपति समेत दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर अरहर के खेत में ले गए जहां उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर तीनों लोग धमकी देते हुए भाग गए। वह परिवारीजनों संग असोथर थाना पहुंची। जहां पुलिस ने प्रधानति को बुला लिया और सुलह का दबाव बनाने लगे। सुलह से इंकार करने पर उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़िता ने सीओ थरियांव से मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। —————————————–
छत से गिरकर किशोरी घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– थाना कस्बा मलवां में शुक्रवार की दोपहर छत पर कण्डा सुखाने के लिए रखते समय गिरकर 10 दस वर्षीय किशोरी घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार मलवां कस्बा निवासी विकास यादव की पुत्री प्रज्ञा शुक्रवार की दोपहर छत पर कण्डा सुखाने के लिए रख रही थी। तभी अचानक पैर फिसल जाने से छत से गिरकर घायल हो गयी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मां ने नेहा ने दी है। ———————————
घरेलू कुत्ते ने खेल रही बच्ची पर किया हमला, घायल – काफी इन्तेजार के बाद भी नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारन का डेरा में घरेलू कुत्ते ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सरकारी एम्बुलेंस को फोन करने के बाद काफी समय बाद तक जब नहीं आयी तो परिजन प्राइवेट वाहन से बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार कुम्हारन का डेरा गांव निवासी रामऔतार की पुत्री नैन्सी घर में ही खेल रही थी। वहीं पास में चौन से बंधा कुत्ता बैठा था इसी दौरान अचानक जंजीर तोड़कर बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। चीख पुकार सुन मां बाप बाहर निकले और किसी तरह से बच्ची को कुत्ते से बचाया और सरकारी एम्बुलेंस को फोन कर दिया। लेकिन काफी समय बीत जाने पर जब 108 नहीं पहुंची तो पीड़ित घायल मासूम के माता पिता प्राइवेट गाडी से सदर अस्पताल आय। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। ——————————————-
बाइकों की भिड़ंत में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — खखरेरू कस्बा के सीएचसी में तैनात 50 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी महिला को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के पछरा गांव निवासी अशोक अपनी पत्नी आशा जो खखरेरू सीएचसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। बताते है कि बाइक में बैठाकर पत्नी को अस्पताल छोडने जा रहा था। तभी सीएचसी के समीप ही पीछे से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार अभिमन्यु पुत्र अर्जुन निवासी महेशपुर मठेठा थाना किशनुपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी। उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। —————————————–
चार पहिया की टक्कर से मां बेटा घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– किशनुपर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव निवासी महादेव का 18 वर्षीय पुत्र छंग्गू अपनी 55 वर्षीय मां चन्दा देवी को लेकर नरैनी दवा लेने आया था। बताते है कि वापस लौटते समय जैसे ही बाइक कुछ दूर पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे मां बेटा घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने मां बेटे को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।