घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
उरई रोड पर दबंगों का कहर: घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई– शहर के उरई कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जालौन रोड स्थित श्री हरि होटल के पीछे एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
घटना के अनुसार, घायल युवक सोनू राजावत अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े थे, तभी पहले से घात लगाए हमलावर ने अचानक फायर झोंक दिए। गोली के छर्रे सोनू के पैर और कमर में जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन बिना देर किए घायल को सीधे मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस हमलावर की पहचान और उसके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी है।
पीड़ित के भाई ने बताया कि घटना अचानक हुई और यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर कहां से आया और फायरिंग के बाद किस दिशा में फरार हो गया।
कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है और नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे