थाना समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
थाना समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
हमीरपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर के थाना कोतवाली नगर में शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
कार्यक्रम में आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक समस्याओं एवं अन्य शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लंबित शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विशेष रूप से जमीनी विवादों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच एवं निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि विवादों का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान हो सके।
इस पहल से आम जनता को राहत मिली और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।