“नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” आयोजित, महिलाओं को किया गया जागरूक
“नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” आयोजित, महिलाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति के तहत हमीरपुर में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” आयोजित, महिलाओं को किया गया जागरूक
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — जनपद में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.0.2 के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं टॉक शो विथ आइडल्स” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्र पाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ-साथ बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इकाइयों—हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्मिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सम्मेलन के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को और अधिक मजबूत करना रहा।