स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, माधौगढ़ में जोरदार प्रदर्शन

     स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, माधौगढ़ में जोरदार प्रदर्शन
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  — माधौगढ़ क्षेत्र के चितौरा स्टैंड पर सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना विरोध जताया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उन्हें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर सड़क पर खड़े नजर आए, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। धरना-प्रदर्शन के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की, जिसके बाद हालात सामान्य कराए गए।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *