हथगाम के चर्चित कांड में हत्या के प्रयास करने वाले अभियुक्तों को मिली जमानत
हथगाम के चर्चित कांड में हत्या के प्रयास करने वाले अभियुक्तों को मिली जमानत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़– हत्या के प्रयास के अभियुक्तों की जमानत हुई मंजूर
थाना हथगाव के कस्बा हथगांव में दिनांक 30 3.2026 को शाम करीब 6:00 बजे वादी मुकदमा शुभम पुत्र मनोज सिंह वह उसके दोस्त गौरव निवासीगण कस्बा हथगांव जिला फतेहपुर के साथ कथित रूप से मुस्लिम समुदाय के एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया और उन पर लोहे की राड व सरिया से मारपीट की जिसमें शुभम व गौरव के शरीर में कई चोटे आई थी. इस मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त इश्तियाक व अज्ञात अभियुक्त में अनस उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर दिनांक 31.3.26 को जेल भेज दिया था. अभियुक्तगणो की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जावेद खान एडवोकेट व साथी अधिवक्ता शोएब खान एडवोकेट ने जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया और सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जावेद खान एडवोकेट व साथी अधिवक्ता शोएब खान एडवोकेट के साथ नाज़िश एडवोकेट ने घटना की चिकित्सीय सांक्छ से पुष्टि न होने के साथ अन्य सुसंगत तर्क प्रस्तुत किए जिन्हें सुनने व विचार में लेने के बाद जनपद न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार (v) ने अभियुक्त की जमानत दिनांक 15 4 2026 को मंजूर कर दी है