सीडीओ ने किसान दिवस में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
सीडीओ ने किसान दिवस में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
सीडीओ ने किसान दिवस में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
– कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराए जाने की अपील
फोटो परिचय- किसान दिवस में भाग लेते सीडीओ पवन कुमार मीना। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक ने बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण, टैगिंग, पशुपालन, कृतिम गर्भाधान कराये जाने की कृषकों विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को दी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश यादव ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के यहां जबरन स्मार्ट मीटर न लगाये जाने की मांग की। भाकियू अराजनैतिक के मलवां ब्लाक अध्यक्ष जय कृष्ण द्विवेदी ने ग्रामसभा रावतपुर के मजरे बाबा का पुरवा में रोड के चौडीकरण हो जाने के कारण सड़क पर खड़े चार विद्युत पोलों को शिफ्ट कराये जाने की मांग की। इसी तरह अन्य किसान नेताओं ने भी अपनी-अपनी मांगों को रखा। बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि किसानों द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं पर संबंधित विभागाध्यक्ष गंभीरता से विचार करके निस्तारण कराने का काम करें। इस कार्य में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने किसान दिवस में उपस्थित कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री को अवश्य कराये जाने अपील की। कृषकों को अवगत कराया कि भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री करा चुके कृषकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा। आसान ऋण सुविधा के साथ फसल बीमा क्षतिपूर्ति का भुगतान एवं उर्वरक, बीज पर सब्सिडी प्राप्त होगी। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो जाने से डिजिटल भू-रिकार्ड होने के साथ कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत द्वितीय एवं तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार गृह एवं सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, ई०ई०सी, सहायक अभियन्ता, जल निगम, ग्रामीण एवं भूमि संरक्षण, अधिकारी रा०जेला० सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं रज्जन सिंह, लोकनाथ पाण्डेय, अजय सिंह चौहान, राकेश यादव, सत्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य कृषकगण एवं भारतीय किसान यूनियन तथा किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।