ओम घाट में मारपीट किए जाने का आरोप – घायल वृद्ध का अस्पताल में चल रहा उपचार एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओम घाट भिटौरा में एक वृद्ध के साथ मारपीट हो गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने मारपीट किए जाने की थाना प्रभारी को तहरीर दी है।
दी गई तहरीर में पीड़ित सुखराज पुत्र स्व0 भोला ने बताया कि वह पांच साल से ओम घाट मंे रह रहा था। घाट के महंत विज्ञानानन्द से गुरूदीक्षा भी लिया था। उन्हीं की आज्ञा से कुटी नं0 1 में रहता था। गुरूवार की सुबह वह कुटी में ताला डालकर ओम घाट से बाहर आया। तभी लगभग नौ बजे जब वह कुटी वापस गया तो देखा कि कुटी का ताला खुला है कुटी में योगानन्द मौजूद था। योगानन्द के पास कुटी की दूरी चाभी रहती थी। वह पानी वाली मोटर का स्टार्टर चलाने गया था। उसके पास पैंतालीस सौ रूपए थे। गद्दे के नीचे रखे पैसे चोरी हो गए थे। योगानंद से पैसे निकालने की बात पूछी तो वह मना करने लगा और आग बबूला हो गया। लात-घूसों से मारापीटा। जिससे वह घायल हो गया। महंत विज्ञानानन्द से शिकायत की तो वह भी अपशब्द करने लगे और योगानन्द से उसका सामान ओमघाट के बाहर फिकवा दिया। तब उसने अपनी पुत्री गीता देवी निवासी फतेहपुर को इसकी जानकारी दी। तब पुत्री ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाना प्रभारी से मेडिकल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। —————————————— परिवार कुटुम्ब रजिस्टर व शैक्षिक दस्तावेज आयु गणना हेतु मान्य एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत निदेशालय के पत्र व अपर मुख्य सचिव के शासनादेश द्वारा निर्देशित किया है कि आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि आयु के प्रमाण का पत्र के रूप में मान्य नही है। संशोधन शासनादेश संख्या द्वारा वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की आयु की गणना हेतु पारिवार कुटुम्ब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति अथवा शैक्षिक अर्हता से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र जिसमें जन्म तिथि का अंकन मान्य किया जायेगा। वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की आयु की गणना हेतु परिवार की प्रमाणित प्रति अथवा शैक्षिक अर्हता से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र जिसमें जन्मतिथि का अंकन हेतु परिवार कुटुम्ब रजिस्टर हो, जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के रूप में मान्य की गयी है। इस सन्दर्भ में राष्ट्रीय वृद्धावस्था हेतु पोर्टल में भी आंशिक संशोधन का विकल्प प्रदर्शित हो रहा है। इच्छुक लाभार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में आयु की गणना हेतु परिवार कुटुम्ब रजिस्टर/शैक्षिक दस्तावेज को संलग्न करे। ——————————————- युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सकूलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सकूलपुर गांव निवासी स्व0 रामबाबू का पुत्र राजू उर्फ शत्रुघन संदिग्ध अवस्था में घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। ——————————————— हादसे में घायल युवक की उपचार दौरान मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मवई के समीप चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। बताते चलें कि थाने के बरौंहा गांव निवासी स्व0 राम प्रकाश का पुत्र अरूण कुमार 12 अप्रैल को बाइक से शहर आ रहा था। जब वह मवई के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय से हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज हेतु रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुरूवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतका की पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक माह पूर्व शादी हुई थी। —————————————— घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई फांसी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चतनपुर में घरेलू कलह के चलते 30 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार चतनपुर गांव निवासी शैलेन्द्र ओमर की पत्नी नीतू देवी ने घरेलू कलह के चलते घर के अंदर पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। —————————————— मासूम को टैंकर ने रौंदा, मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर- बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद बांदा-सागर रोड पर सड़क किनारे खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जाफराबाद गांव निवासी मोनू साहू की पुत्री श्रेजल घर के बाहर रोड किनारे खेल रही थी। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार टैंकर ने बच्ची को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग जाने में कामयाब रहा। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————— गंगा नदी से युवक का शव बरामद एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर घाट में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी मनोज कुमार शुक्ला का पुत्र सुमित कुमार शुक्ला दोस्तों के साथ सुल्तानपुर घाट गंगा स्नान करने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इसकी जानकारी जब पास-पड़ोस के लोगों को हुई तो उसकी तलाश में जुट गए। गोताखोरों की पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।