धड़ल्ले से बिक रहा नकली-एक्सपायरी बीज,जीएसटी चोरी भी चरम पर

     धड़ल्ले से बिक रहा नकली-एक्सपायरी बीज, विरोध करने पर किसानों से दबंगई, वीडियो वायरल

– जीएसटी चोरी भी चरम पर, कोरे कागज में थमाया जा रहा बिल
–नाराज किसानों ने की सख्त कार्रवाई की मांगों

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — जिले में नकली और एक्सपायरी बीज को अशिक्षित किसानों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं अगर कोई इसका विरोध या शिकायत कर रहा है तो उससे दबंगई की जा रही हैं। ताजा मामला राठ कस्बे के कोट बाजार स्थित अमरनाथ कृषि बीज भंडार का है जहां का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोहांड निवासी किसान राम जीवन राजपूत बीज भंडार मालिक पर नकली और एक्सपायरी बीज देने की शिकायत कर रहा है लेकिन उसकी बात सुनना तो दूर किसान से उल्टा बहस और दबंगई दिखाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर वीडियो में दुकानदार की मनमानी और लापरवाही ने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। आरोप है कि यहां किसानों को नकली और एक्सपायरी डेट के बीज थमाकर उनकी मेहनत और फसल दोनों से खिलवाड़ किया जा रहा है।
पीड़ित किसानों का कहना है कि दुकानदार न केवल एक्सपायरी बीज दे रहा है, बल्कि शिकायत करने पर उल्टा दबाव और अभद्र व्यवहार भी करता है। इससे साफ है कि उसे किसी कार्रवाई का डर नहीं है। किसानों ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से चल रहा है, जिसमें नकली और खराब बीज ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं।
जीएसटी चोरी भी की जा रही :
मामले में एक और बड़ा आरोप जीएसटी चोरी का भी सामने आया है। किसानों के मुताबिक, दुकानदार अधिक दाम वसूलता है लेकिन बिल देने से साफ इनकार कर देता है। इससे न सिर्फ किसानों के अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि सरकार को भी राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जबकि जिलाधिकारी इसके लिए सभी को बात बार चेतावनी दे रहे हैं बावजूद इसके नियम कानून कि धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
एक्सपायरी बीज मिलने के बाद आक्रोशित किसानों ने दुकान पर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे दुकानदार खुलेआम कृषि विभाग के नियमों को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक खामोश हैं।
किसानों ने प्रशासन से साफ कहा है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सख्त कार्रवाई चाहिए। उन्होंने दुकान की तत्काल जांच, लाइसेंस सत्यापन, स्टॉक की जांच और जीएसटी बिलों की निष्पक्ष पड़ताल कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *