सांई डेंटल हास्पिटल में सीबी सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन

     अब जबड़े के सीटी स्कैन के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर
सांई डेंटल हास्पिटल में सीबी सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन
फोटो परिचय-  सीबी सीटी स्कैन मशीन का फीता काटकर उद्घाटन करते डा. सिद्धार्थ सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– अब जबड़े के सीटी स्कैन के लिए दांत रोगियों को गैर जनपद जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि शहर के मुराइनटोला स्थित सांई डेंट हास्पिटल में सीबी सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन हो गया है।
रविवार को सांई डेंटल हास्पिटल में सीबी सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन हेड आफ डिपार्टमेंट ओरल मेडिसिन एण्ड रेडियोलाजिस्ट लखनऊ डा0 सिद्धार्थ सिंह ने फीता काटकर किया। डा0 रविनाथ गुप्ता ने बताया कि अब मरीजों को जबड़े के सीटी स्कैन के लिए कानपुर समेत अन्य जनपदों को नहीं जाना पड़ेगा। मुंह से संबंधित किसी भी जांच के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। डा0 हरीतमा गुप्ता ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन लगने से मरीजों को बहुत सुविधा हो जाएगी। सभी जांच किफायती रेट पर होंगी। इस मौके पर भाजपा की बहु चर्चित महिला नेता डाक्टर विजय लक्ष्मी साहू के साथ डा0 अंजली सिंह, डा0 अरूण शर्मा के अलावा हास्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *