हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु मरीजों के लिए अलग बने रूम,अन्य लघु खबरों के साथ
हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु मरीजों के लिए अलग बने रूम,अन्य लघु खबरों के साथ
हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु मरीजों के लिए अलग बने रूम एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर — कस्बे के सीएचसी हरदो में बढ़ती गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। मरीजों को तत्काल राहत देने के लिए यहां एक अलग कोल्ड रूम तैयार किया गया है, जहां अत्यधिक गर्मी से प्रभावित लोगों का प्राथमिक उपचार किया जाता है। इस कोल्ड रूम में चिकित्सक सुभाष द्विवेदी और आयुष्मान मित्र प्रीतम अवस्थी की निगरानी में मरीजों की देखभाल की जा रही है।
अस्पताल प्रशासन ने वार्ड में दो एसी भी लगाए हैं, जिससे तापमान नियंत्रित रखा जा सके और मरीजों को राहत मिल सके। डॉक्टरों का कहना है कि हीट स्ट्रोक के मामलों में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है, इसलिए सभी स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में मंडोली गांव निवासी रामदास का मामला सामने आया, जो तीन दिन पहले खागा आया था। अचानक तेज गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे बेचैनी होने लगी। सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने तुरंत उसे कोल्ड रूम में भर्ती कर इलाज शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार हुआ और सामान्य होने के बाद उसे वापस गांव भेज दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सरल सोनी ने बताया कि गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से इलाज की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ————————————– सड़क पर उड़ रही धूल, लोग हो रहे परेशान – नौबस्ता रोड का रास्ता बाशिंदो के लिए बड़ी परेशानी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– कस्बे के नवबस्ता रोड पर धूल भरा रास्ता बाशिंदों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां रहने वाले लोगों को रोजाना उड़ती धूल का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।
मोहल्ला निवासी कोमल सिंह, बड़का, पिंटू सिंह, पोली तिवारी और उमेश सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने रास्ते में आरसीसी डालकर सड़क बनाने का कार्य शुरू तो किया, लेकिन उसे पूरा करना भूल गए। इसके कारण सड़क कच्ची और धूलभरी बनी हुई है। दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं, जो लोगों की सांसों के साथ शरीर के अंदर पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई लोग खांसी और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। जिम्मेदार विभाग को इस ओर ध्यान देकर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। ताकि लोगों को राहत मिल सके और आने जाने में सुविधा हो। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि बार बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रशासन को चाहिए कि मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले और आवश्यक कदम उठाए जाएं। —————————————– मानसिक तनाव में युवक ने लगाई फांसी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम छिवलहा में मानसिक तनाव के चलते 42 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार छिवलहा निवासी शिवपूजन शर्मा का पुत्र महेश शर्मा उर्फ दीपक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी, दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा। पिता के अनुसार पुत्र शराब पीने का आदी था और रात नशे में धुत होकर आया और रात में पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। आज सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। —————————————- पानी के टब में डूबकर मासूम की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम दूलापुर में बुधवार की दोपहर पानी के टब में गिरकर मासूम बच्चा डूब गया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव लेकर वापस चले गये।
जानकारी के अनुसार दूलापुर गांव निवासी हबीब का पुत्र जुबैर बुधवार की दोपहर खेलते खेलते पानी के टब में जा गिरा। उधर जब इसकी जानकारी परिजनों को हुयी तो मासूम को लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय आये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन शव लेकर वापस अपने गांव चले गये। ————————————— पति से लड़ पत्नी ने खाया जहर, मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान जहर खाई 26 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के थाना पैंसा गांव शाह नगर निवासी अनिल कुमार की पत्नी रिया देवी ने पति से लड़ने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे परिजन उपचार के लिए खखरेरू थाने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का भाई संदीप निवासी जोलनपुर थाना देवीगंज जनपद के कौशांबी ने हालांकि भाई ने पति व ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया। —————————————– महिला ने खाया जहरीला पदार्थ एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में बुधवार की सुबह घरेलू कलह के चलते 55 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार थाने के काशीपुर गांव निवासी सुरेश की पत्नी रंजना देवी ने बुधवार की सुबह घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने महिला की हालत चिन्ताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। —————————————– अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगरेई मोड़ के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकरायी जिससे 35 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लहुरी सरांय गांव निवासी महमद अली का पुत्र शहाबुद्दीन बाइक से रिश्तेदार को छोड़ बाइक से घर वापस आ रहा था। जब वह दुगरेई मोड़ के पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकरायी। जिससे शहाबुद्दीन बुरी तरह घालय हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।