नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की पहली जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण

     नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की पहली जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —  जनपद में नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी पहली जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर भूमि विवाद, राजस्व मामलों, पेंशन, आवास, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए और अनावश्यक देरी से बचा जाए।


जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *