यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर हुई गोष्ठी,पुलिस कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर हुई गोष्ठी,पुलिस कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर हुई गोष्ठी
– पुलिस कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
फोटो परिचय- गोष्ठी में हिस्सा लेते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को यातायात पुलिस की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। गोष्ठी का आयोजन प्रभारी यातायात निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव ने किया। यातायात शाखा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं को खुलकर रखा। पुलिस अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए हर कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ निभानी होगी। इस दौरान ड्यूटी के समय अनुशासन बनाए रखने, जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने तथा सड़क पर नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोष्ठी में विशेष रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को और तेज करने पर जोर दिया गया। साथ ही, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आम जनता के सहयोग के बिना बेहतर यातायात व्यवस्था संभव नहीं है, इसलिए लोगों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की योजना पर भी चर्चा की गई।