5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का जनपद फतेहपुर का सघन दौरा किया
5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का जनपद फतेहपुर का सघन दौरा किया
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ —“स्वर्णकार समागम उत्तर प्रदेश” के संयोजक मनीष वर्मा और सहसंयोजक राजेश सोनी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल(बन्नू भैया,आर के वर्मा, पी एल वर्मा) में जनपद फतेहपुर का सघन दौरा किया । फतेहपुर जनपद के समस्त स्वर्णकार समाज के लोगों से मिलने के बाद एक अति महत्वपूर्ण बैठक स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी के आवास में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता फतेहपुर स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने किया ।
मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक मनीष वर्मा जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब पूरे देश का स्वर्णकार समाज जाग चुका है और आगामी होने वाले जिला पंचायत,क्षेत्र पंचायत,ग्राम प्रधानी के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में भी स्वर्णकार समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा और उत्तर प्रदेश में 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 27 विधायक स्वर्णकार संघ के होंगे । उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए आगे कहा की यह भ्रमण संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अनावरत तब तक जारी रहेगा जब तक सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी स्वर्णकार समाज के बंधुओं को एक सूत्र में पिरो न लेंगे और जो भी राजनीतिक दल स्वर्णकार समाज को सम्मान देगा और आगामी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाएगा ,उसी राजनीतिक दल को प्रदेश के सभी स्वजातीय बंधु जीताने का कार्य करेंगे। आगामी सितंबर माह में लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण उत्तर प्रदेश से कम से कम 1 लाख स्वर्णकार समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष स्वर्णकार संघ बृजेश सोनी ने कहा की आने वाले दिनों में अति शीघ्र ही पूरे फतेहपुर जनपद सभी छहों विधानसभाओं और सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों में सघन सदस्यता अभियान चलाकर सभी स्वर्णकार समाज के लोगों को अपने संगठन में जोड़ा जाएगा और उनको सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा । अभी उत्तर प्रदेश में स्वर्णकार समाज के 2 ही विधायक है –
01- विनय वर्मा शोहरतगढ़
02-मोहन वर्मा हटा
लेकिन आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में स्वर्णकार समाज कम से कम 50 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और उन्हें जीताकर विधानसभा भेजने का कार्य करेगी।
बैठक में मुख्यरूप से अमित सोनी, अनिल वर्मा, संजय सिंह जौहरी, राकेश सोनी,एड सुनील वर्मा, रामराज वर्मा, पिंटू सोनी, राजेंद्र वर्मा,दिनेश सोनी, बबला सोनी, दीपक सोनी, संतराम जौहरी,गोरे,मनीष सोनी,राकेश सोनी, चंद्रेश सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।