मौलाना के हत्यारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

      मौलाना के हत्यारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
– माब लिंचिंग के दोषियों पर पुलिस करें कार्रवाई
फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े एआईएमआईएम के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फ़तेहपुर– ट्रेन से बरेली जा रहे मौलाना तौसीफ रज़ा के साथ ट्रेन में अराजकतत्वों द्वारा माब लिंचिंग में ट्रेन से नीचे फेंक कर हत्या कर दिए जाने की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आल इंडिया मजलिसें इत्तेहादुल मुस्लेमीन एआईएमआईएम ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने व कार्रवाई किये जाने की मांग किया।
बरेली से बिहार जा रहे मौलाना तौसीफ रज़ा के साथ माब लिंचिंग की घटना में हत्या किए जाने की घटना पर आल इंडिया मजलिसें इत्तेहादुल मुस्लेमीन एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुहीउद्दीन व युवा संगठन के जिलाध्यक्ष कासिम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भेजकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग किया। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बताया कि मौलाना तौसीफ रज़ा बरेली से बिहार जा रहे थे। ट्रेन में उनके साथ अराजकतत्वो द्वारा मारपीट की गयी व उन्हें ट्रेन से नींचे धक्का देकर फेक दिया गया जिससे मौलाना तौसीफ रज़ा की मौत हो गयी। उन्होंने हत्यारों पर एफआईआर दर्ज करने गिरफ्तारी किये जाने के साथ साथ घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरदीप सिंह, मो हसीब, मो अनवर, मो रऊफ जावेद, वसीम खान, मो साजिद, मोहिब खान, मो नसीम, अयान, एजाज़, अरबाज अहमद, इलियास आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *