पुरानी रंजिश में दंपति, पुत्री समेत जीजा को पीटा

  पुरानी रंजिश में दंपति, पुत्री समेत जीजा को पीटा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदाबाद टिकरी में पूर्व मंे पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दो दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगो ने घर के अन्दर घुसकर दंपति सहित तीन लोगों को लाठी डंडा व धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने पर पीडित परिवार ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि फरीदाबाद टिकरी गांव निवासनी गीता देवी पुत्री हीरालाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि विगत एक माह पूर्व तीन अप्रैल को वह अपने घर पर बैठी थी। इसी बीच गांव के ही मुन्ना पुत्र श्रीपाल एवं राजेश महेन्द्र आये और गाली गलौज करने लगे इसका विरोध जब उसने किया तो दबंगो ने उसको पकड़ गलत इरादे से कमरे में ले जाने लगे। चिल्लाने पर बहन रीता, मां एवं पिता बचाने आये तो वहां मौजूद राजेन्द्र, महेन्द्र ने आवाज देकर अपने अन्य कई साथियों को बुलवा लिया और उसके साथ ही बहन तथा माता पिता पर लाठी डन्डा व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि घायल जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। उसने बताया कि घटना के वक्त वहां जब उसके जीजा बीच बचाव करने आये तो हमलावरों ने उनको भी पीटा तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। उधर घायलो को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पीडित परिवार पुलिस अधीक्षक से मिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *