सपाईयों ने मनाई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

    लोकमाता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
सपाईयों ने मनाई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
फोटो परिचय-  राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में भारतीय इतिहास की महान शासक एवं लोककल्याण की प्रतीक लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा साहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल ने की। उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर केवल एक कुशल शासक ही नहीं थीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, न्यायप्रियता और जनसेवा की अद्वितीय मिसाल भी थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया और प्रशासनिक दक्षता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे आज भी आदर्श शासन व्यवस्था के रूप में याद किया जाता है।
डॉ. अमित पाल ने कहा कि अपनी असाधारण परोपकारिता और जनहितैषी कार्यों के कारण अहिल्याबाई होल्कर को लोकमाता की उपाधि मिली। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कराया। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में उनका योगदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में दर्ज है। संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, रीता प्रजापति, प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह, अनिरुद्ध यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, एडवोकेट सुघरलाल यादव, हीरालाल, रत्नेश रत्ना, नंदकिशोर पाल, नफीस उद्दीन, इसरार खान, सुहैल खान, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, हेमू, शिव सिंह यादव, ऋषु तिवारी, एडवोकेट संदीप श्रीमाली, अय्यूब खान, विवेक उमराव, रविंद यादव, एडवोकेट साबिर, इरफान खान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *