दहेज हत्या के मामले में दोषी महिलाओं को उम्रकैद की सजा
दहेज हत्या के मामले में दोषी महिलाओं को उम्रकैद की सजा
दहेज हत्या के मामले में दोषी महिलाओं को उम्रकैद की सजा
– 65 हजार का जुर्माना, 11 साल बाद पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। दहेज के लिए विवाहिता की मौत के ग्यारह वर्ष पुराने चर्चित मामले में आखिरकार न्याय का फैसला आ गया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दो दोषी महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए कुल 65 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
बताते चलें कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मामला प्रकाश में आया था। 27 मई 2015 को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाने में मुकदमा संख्या 96/15 धारा 498ए, 304बी, 302, 34 भारतीय दंड संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में इस मुकदमे की लगातार मॉनिटरिंग की गई। स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल तथा एडीजीसी अजय कुमार सिंह द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया गया। शुक्रवार को एएसजे/एफटीसी कोर्ट संख्या-02 ने सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्ता सुमन शुक्ला पत्नी दिनेश शुक्ला निवासी साईं मौहार को धारा 498ए, 304बी एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत तथा बिटोला पांडेय पत्नी पुत्तन पांडेय निवासी ग्राम सौंह को वैकल्पिक धारा 302 आईपीसी के तहत दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सुमन शुक्ला पर 15 हजार रुपये तथा बिटोला पांडेय पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने में मॉनिटरिंग सेल, विवेचक, पैरोकार, कोर्ट मुहर्रिर तथा अभियोजन पक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। ————————————— – खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत – हादसे में चार यात्री घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कानपुर से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस शुक्रवार की भोर रोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी। जिसमें चालक मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं परिचालक समेत तीन अन्य सवारियां चुटहिल हो गयी। जिन्हे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी। बस में फंसे चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे कानपुर से प्रयागराज को जा रही रोडवेज बस जैसे ही मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई जिसमें चालक राणा विजय सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी लउवार थाना पट्टी प्रतापगढ की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं परिचालक सुरेन्द्र कुमार पुत्र अमृत लाल निवासी धोबहा थाना हण्डिया प्रयागराज व बस बैठे अन्य तीन सवारी चोटिहिल हो गयी। घटना की सूचना पाते ही मौके में पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अल्लीपुर स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां सभी को उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी। उधर पुलिस ने बस में फंसे चालक राणा विजय के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पंचनामा भर विच्छेदन गृह भेजा है। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी आ जाने से हादसा हुआ है। ————————————– – सर्पदंश से महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खखरेरू कस्बा के नगर पंचायत में शौंच क्रिया कर घर वापस आ रही 38 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत निवासी सुरेश की पत्नी सरोजा देवी शौचक्रिया के लिए गयी थी। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान महिला में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गयी है। —————————————- — कुएं में गिरकर किशोरी की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मजरे गाजीपुर गांव में पैर फिसलने से 17 वर्षीय किशोरी कुएं में गिर गई। इलाज के लिए ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मनोहरपुर मजरे गाजीपुर गांव निवासी बुद्धराज निषाद की 17 वर्षीय पुत्री अनुभव देवी गांव में घर के पास लगे नल से पानी लेकर पास में ही स्थित कुएं के चबूतरे में स्नान कर रही थी। इस दौरान किशोरी नल से पानी भरकर कुएं के चबूतरे में पहुंची की अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से किशोरी कुएं में गिर गई। किशोरी के गिरते ही आस पड़ोस में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को कुएं से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान किशोरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि परिजनों किशोरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सको ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में किशनपुर प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि मौखिक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। ————————————- अचेत राजमिस्त्री की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित निर्माणाधीन मकान बनाने के दौरान शुक्रवार की दोपहर अचानक मिस्त्री गिरकर अचेत हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सदर कोवातली क्षेत्र के मऊ निवासी सत्यभान का 42 वर्षीय पुत्र अवधेश राजमिस्त्री था। बताते है कि वह मजदूर राज निवासी सिमौर गाजीपुर के साथ चौक निवासी मो0 रेहान निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। बताते कि नीचे वाले कमरे में आचानक अचेत होकर गिर पड़ा इसकी जानकारी जब मजदूर राज को हुयी तो उसने तत्काल मो0 रेहान को बताया कि जिस उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
.……………………………………………………………………… नहर किनारे हरियाली की मुहिम, 25 किमी में लगेंगे सात हजार पौधे एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर मलवां विकास खंड स्थित कोरसम नहर झाल क्षेत्र में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। वन विभाग की बिंदकी रेंज द्वारा नहर पटरी के किनारे 25 किलोमीटर क्षेत्र में 7 हजार पौधे रोपित किए जाने का अभियान शुरू किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंजर रवींद्र सिंह बिष्ट ने की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह, युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, भाजपा सेक्टर प्रमुख रजनीकांत अवस्थी एवं रिंकू सिंह ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। रेंजर रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नहर पटरी के किनारे आकेशिया आर्कुलिस फार्मिस प्रजाति के सात हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधा कम पानी में भी तेजी से बढ़ता है तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक होता है। इससे नहर की पटरी मजबूत होगी और क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होगा। युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की। शाहजहांपुर ग्राम प्रधान प्रेमशंकर, डिप्टी रेंजर मयंक सिंह पटेल, वन दरोगा रवींद्र कुमार, अंकित वर्मा, श्रुति कीर्ति, आकाश तिवारी, भूपेंद्र, बाबू पांडेय समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।