मारपीट किए जाने की दी तहरीर

     मारपीट किए जाने की दी तहरीर
फोटो परिचय-  पीड़ित सलमान हुसैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चांद खां का हाता निवासी सलमान हुसैन पुत्र रिजवान हुसैन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि बीती सात जून को रात सवा नौ बजे वह अपने भाई कामरान व पिता रिजवान को रेलवे स्टेशन कार से छोड़कर वापस घर जा रहा था। जब वह बिन्दकी बस स्टाप के निकट पहुंचा और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए गाड़ी रोकी तभी कुछ अज्ञात युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावरों ने उसकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके अभियुक्तों पर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किए जाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *